खाटू वाले श्याम अपने दर पर बुला ले

तेरा ही सहारा है जग में तू ही प्यारा है
श्याम खाटू वाले खाटू वाले श्याम अपने दर पे बुला ले
तेरा ही सहारा है जग में तू ही न्यारा है
श्याम खाटू वाले खाटू वाले श्याम अपने दर पे बुला ले

मेरे श्याम मुझको अब तेरा ही सहारा है,
तेरे सिवा न कोई जग में हमारा है
अपने ही हाथो से कर दूंगा अर्पण तुझको पुष्प माले
खाटू वाले श्याम अपने दर पे बुला ले

मैंने अपना सब तुझको कर दिया अर्पण
कब दोंगे मेरे श्याम अपना दर्शन
अखिया मेरी तरस रही है नीले घोड़े वाले
खाटू वाले श्याम अपने दर पे बुला ले

सारे जग के श्याम मेरे तू है खवाईया
श्री श्याम तू ही तू ही सांवरिया,
थोड़ी नैना हम पे ढालो
शीश देने वाले
खाटू वाले श्याम अपने दर पे बुला ले

download bhajan lyrics (1052 downloads)