जो पूछोगे दाता क्या मांगते हो`

जो पूछोगे दाता क्या मांगते हो,
चरणों तले हम पनाह मांगते हैं,
जो पूछोगे दाता क्या माँगते हो।

महके तुम संग दिल की क्यारी,
तुम्हारी ख़ुशी ही ख़ुशी है हमारी,
कृपा भरी इक निगाह माँगते हैं,
चरणों तले हम पनाह मांगते हैं,
जो पूछोगे दाता क्या माँगते हो।

सुख शांत शीतल लोक प्यारा,
आंखो की रंगत दिल का सहारा,
चरणों का प्यार सदा-सदा मांगते है,
चरणों तले हम पनाह मांगते हैं,
जो पूछोगे दाता क्या माँगते हो।

मेहरबानियां हम पे रखना बनाए,
श्री चरण कमलों संग रखना लगाए,
दर्शन दीदार सदा-सदा मांगते है,
चरणों तले हम पनाह मांगते हैं,
जो पूछोगे दाता क्या माँगते हो।

download bhajan lyrics (897 downloads)