भोले विनती मेरी स्वीकार करो

तेरे दर पे करू पुकार,
भोले विनती मेरी स्वीकार करो।।

देवों के देव तुम्ही भोले,
कहलाते महादेव भोले,
तेरे दर पे करू पुकार,
भोले विनती मेरी स्वीकार करो।।

भोले तेरा रूप निराला है,
कहलाये डमरू वाला है,
तेरे दर पे करू पुकार,
भोले विनती मेरी स्वीकार करो.........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1029 downloads)