देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए.....-3
देवा कैसे हो तेरी पूजा,
और किसके लाल कहाये, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥
देवा प्रथम तुम्हारी हो पूजा
भोले के लाल कहाये, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥
देवा काहे की तेरी सवारी,
और काहे का भोग लगाएं, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥
देवा मूषक तेरी सवारी,
और लड्डून भोग लगाए, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥
देवा किसने गोद खिलाए,
और किसके देव कहाये, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥
गौरा ने गोद खिलाये,
रिद्धि सिद्धि के देव कहाये, 
महाराज गजानन आए,
देवों में देव कहाये, 
महाराज गजानन आए॥