मुझे दर्शन दे गया वोmujhe darshan de gaya wo kal raat sote sote phir biti raat meri unse baat hote hote


मुझे दर्शन दे गया वो कल रात सोते सोते
फिर बीती रात मेरी ,उनसे बात होते होते
मुझे दर्शन दे गया वो......

मुझे याद हे अभी भी,वो रात का नजारा,
वो सामने खड़ा था, आभाष होते होते,
मुझे दर्शन दे गया वो......

जैसे सामने ये मूरत ,वैसी ही मेने देखि
में तो चरणों में पड़ा था,यु निहाल होते होते,
मुझे दर्शन दे गया वो......

वो गीले वो सिक्वे,वो जरा न उनसे कहता,
सब भूलते ही जाते,मुझे याद होते होते,
मुझे दर्शन दे गया वो......

मुझको गले लगाया ,फिर प्यार से वो बोला,
तू तो अब भी रो रहा हे,मेरे पास होते होते,
मुझे दर्शन दे गया वो......

जिसे जिंदगी ने चाहा ,और दिल से मेने पूजा,
वो झलक दिखा गया था,सुप्रभात होते होते,
मुझे दर्शन दे गया वो......

download bhajan lyrics (1628 downloads)