ऐसा मेला लगाया तूने श्याम

ऐसा मेला लगाया तूने श्याम,
सारी दुनिया जपे तेरा नाम,

डूबतो के किनारे बने,
हारे के तुम सहारे बने,
गिरने वालो को लिया तूने थाम,
सारी दुनिया जपे तेरा नाम,

मोर छड़ी का जो झाड़ा लगे,
सोइ किस्मत जो मेरी जगे,
अपने दर का बना लो गुलाम,
सारी दुनिया जपे तेरा नाम,

दीप झुकता ये संसार है प्रीत ऐसा ये दरबार है
सब को प्यारा लगे तेरा धाम,
सारी दुनिया जपे तेरा नाम,

download bhajan lyrics (1484 downloads)