संसार जिसने तारा है

पवित्र जिसका नाम,
पावन जल की धारा है,
तारणहार तारण तरंगिनी,
संसार जिसने तारा है।

देवों ने महिमा है गाई,
वेदों ने उच्चारा है,
तारणहार तारण तरंगिनी,
संसार जिसने तारा है,
पवित्र जिसका नाम,
पावन जल की धारा है।

नमामी गंगे हर हर गंगे,
जिसने श्रद्धा से पुकारा है,
सुख संतोष का वर दिया,
उसे दुखों से सदा उबारा है,
तारणहार तारण तरंगिनी,
संसार जिसने तारा है,
पवित्र जिसका नाम,
पावन जल की धारा है।

श्रेणी
download bhajan lyrics (965 downloads)