तेरी इच्छा पूरी हो जाये

तेरी इच्छा पूरी हो जाये,
हाथों में तेरे जीवन है ये,
मैं मिट्टी हूँ, तू है कुम्हार,
मुझको उठा, मुझको बना॥

अपनी मर्जी पर मैं चलता रहा,
तुझको कभी भी अपना ना कहा,
लेकिन प्रभु आज से मैं,
तेरे क्रूस को ले लेता हूँ,
तेरी इच्छा पूरी हो जाये...

मुश्किलों के सागर में,
नैया मेरी डूब रही,
खेवनहार यीशु तू है,
आता हूँ मैं तेरे चरणों में,
तेरी इच्छा पूरी हो जाये...

जीवन मेरा तुम ही तो हो,
साथी मेरा तुम ही बनो,
मेरा आधार मेरी चट्टान,
तुम ही तो हो तुम ही रहो,
तेरी इच्छा पूरी हो जाये...

श्रेणी
download bhajan lyrics (930 downloads)