चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया

चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया,
बाबा की नगरिया जटाधारी की नगरिया,
चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया॥

ब्रह्म आए वेद सुनाएं विष्णु शंख बजाते हैं
चलो भक्तों संग में आई लक्ष्मी मैया,
चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया....

रामा आए धनुष उठाएं संग में लक्ष्मण भैया,
चलो भक्तों संग में आई सीता मैया,
चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया.....

कान्हा आए मुरली बजाए संग में दाऊ भैया,
चलो भक्तों संग में आई राधा मैया,
चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया.....

ऋषि मुनि सब संत भी आए भक्तों की आई टोलियां,
चलो भक्तों सारे भक्त बजाएं तालियां,
चलो भक्तों भोले बाबा की नगरिया.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1012 downloads)