झुक गए बड़े बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे

झुक गए बड़े बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे,
तेरी मोर छड़ी के आगे, तेरी मोर छड़ी के आगे,
झुक गए बड़े बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे॥

राजा को रंक बना दे निर्धन को सेठ बना दे,
झुक गए बड़े बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे,
झुक गए बड़े बड़े साहूकार....

चाहे कोई आंख दिखाएं चाहे कोई शान दिखाएं,
टूटा अहंकार हर बार, तेरी मोर छड़ी के आगे,
झुक गए बड़े बड़े सरदार....

चाहे कोई घात लगाए चाहे प्रतिघात लगाएं,
कट गई बड़ी तलवार, तेरी मोर छड़ी के आगे,
झुक गए बड़े बड़े सरदार....

यह भक्त तेरी महिमा गाए, चरणों में शीश झुकाए,
झुक गया कलयुग का सरदार, तेरी मोर छड़ी के आगे,
झुक गए बड़े बड़े सरदार....

download bhajan lyrics (1624 downloads)