तू श्याम का सुमिरन कर सब दुख कट जायेगा

तू श्याम का सुमिरन कर, सब दुख कट जायेगा,
यही श्याम नाम तुझको, भव पार लगायेगा....

मिथ्या जग में कबसे,तूं पगले रहा है बोल,
तूं इनकी शरंण आके, हाथों जोड़‌ के बोल,
ये दास तुम्हारा अब,कहीं ओर ना जायेगा,
यही श्याम नाम तुझको भव पार लगायेगा,
तू श्याम का सुमिरन कर....

कैसा भी समय आये कैसी भी घड़ी आये,
सच्चे हृदय से जो सुमिरन इनका गाये,
हर विपदा में उसका वो साथ निभायेगा,
यही श्याम नाम तुझको भव पार लगायेगा,
तू श्याम का सुमिरन कर....

कब जानें ढल जाये, दो पल का है जीवन,
भगवान के चरनों में करदे तूं इसे अर्पंण,
तेरे साथ में बस केवल यही नाम ही जायेगा,
यही श्याम नाम तुझको भव पार लगायेगा,
तू श्याम का सुमिरन कर....

श्रेणी
download bhajan lyrics (760 downloads)