गुरुदेव सहारा बन जाओ

गुरुदेव सहारा बन जाओ,
भगवान सहारा बन जाओ....

घट भीतर घोर अंधेरा है,
गुरुदेव उजाला बन जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ......

भवसागर नैया डूब रही,
गुरुदेव किनारा बन जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ......

दिन बीत रहे हैं दरस बिना,
गुरुदेव हमारे आ जाओ,
गुरुदेव सहारा बन जाओ.....

download bhajan lyrics (902 downloads)