गणपति देवा सारी उम्र करुँगी सेवा

ओ देवा गणपति देवा,
ओ देवा गणपति देवा,
सारी उम्र करुँगी सेवा,
के भक्तो की लाज रखना....

तेरे माथे तिलक विराजे,
तेरे माथे तिलक विराजे,
तेरा प्रेम भक्तो में है जागे,
के भक्तो की लाज रखना.....

ये माला फूलो की माला,
ये माला फूलो की माला,
करे सारे जग में उजाला,
के भक्तो की लाज रखना....

तुम शिव शंकर के प्यारे,
तुम शिव शंकर के प्यारे,
गौरा के आँख के तारे,
के भक्तो की लाज रखना.....

सारे भगत कीर्तन गावे,
सारे भगत कीर्तन गावे,
और मिल के ज्यो जगावे,
के भक्तो की लाज रखना.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1100 downloads)