मुझे छोड़ ना देना माँmujhe chorh na dena maa


मुझे छोड़ ना देना माँ.मेरा दिल घबराता है,
जो छोड़ दिया तूने मेरा नीर बहाता है…..

जो भूल हुईं मुझ से.माँ दिल से भुला देना,
जो चाहे सजा देना चरणों में रख लेना,
मुझे छोड़ ना देना मा तू ही मेरा ठिकाना है....

जीवन के समुन्दर में पड़ी भँवर बीच नैया,
कहीं डूब ना जाऊँ माँ.मेरे पास सदा रहना,
मेरा हाथ पकड़ लो माँ नहीं हाथ छुड़ा लेना……

मैं हार गई मैया.जीवन के अँधेरों से,
आशा की किरण दिख ला.मेरे मन के झरोंखों से,
जो सूख गया उपवन उसको मँहका देना….

download bhajan lyrics (1179 downloads)