सालासर वाले बाबा मेरेsalasar wale baba mere


मैंने जन्म लिया जग में आया,
मैंने जन्म लिया जग में आया,
तेरी कृपा से ये सब सुख पाया,
तेरी कृपा से ये सब सुख पाया,
तूने किया उपकार घनेरे सालासर वाले बाबा मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे सालासर वाले बाबा मेरे......

मेरे नैना ये कब से तरस रहे,
मेरे नैना ये कब से तरस रहे,
सावन भादव ये बरस रहे,
सावन भादव ये बरस रहे,
अब छाये घनघोर अँधेरे सालासर वाले बाबा मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे सालासर वाले बाबा मेरे......

प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ,
प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ,
अब और ना मुझको तरसाओ,
अब और ना मुझको तरसाओ,
काटो जन्म मरण के फेरे सालासर वाले बाबा मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे सालासर वाले बाबा मेरे,
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे सालासर वाले बाबा मेरे......

download bhajan lyrics (1046 downloads)