मेरे सतगुरु झालो दे रहे

मेरे सतगुरु झालो दे रहे,
अमृत के भरे भंडार, पिया चलो पीते चलो हो रही......

देखो गुरुमुख गुरुमुख पी गए,
निर्गुण को सूखे सागर ताल, भागो चलो भागो चलो हो रही,
मेरे सतगुरु झालो दे रहे,
भोजन के भरे भंडार, खाते चलो खाते चलो हो रही.....

देखो गुरुमुख गुरुमुख खा गए,
निर्गुण को ना बचे बासे दूर, भागो चलो भागो चलो हो रही,
मेरे सतगुरु झालो दे रहे,
कमरों की लगी है कतार, सोते चलो सोते चलो हो रही.....

देखो गुरुमुख गुरुमुख सो रहे,
निर्गुण को मिली नहीं छोड़, भागो चलो भागो चलो हो रही,
मेरे सतगुरु झालो दे रहे,
कपड़े के भरे भंडार, पहनो चलो पहनो चलो हो रही.....

देखो गुरमुख गुरमुख पहन रहे,
निर्गुण को बचे नहीं चीर, भागो चलो भागो चलो हो रही,
मेरे सतगुरु झालो दे रहे,
देखो ज्ञान के भरे भंडार, लेते चलो लेते चलो हो रही.....

download bhajan lyrics (734 downloads)