जग जननी माँ ज्योतां वालीjag janani maa jyotan wali


जय जय माँ, जय जय माँ, जय जय माँ, तेरी सदा ही जय ll
जग जननी माँ, ज्योतां वाली, जगमग ज्योत जगे,
धरती अर्श, पाताल
त्रिलोकी, नूरो नूर करे,,,
नूरो नूर करे,,, नूरो नूर करे,,, ll
जय माँ,,, जय माँ,,, जय माँ,,, जय माँ,,, बोलो रे बोलो l
जय जय माँ, जय जय माँ, जय जय माँ, तेरी सदा ही जय ll

नैनों में हैं, नैना देवी,
मन में मनसा रानी,
चिन्तपुरनी माँ, चित में बस्ती, "बाँहों में है भवानी" ll
सांसों में, संतोषी माता, कष्ट कलेश हरे,
धरती अर्श, पाताल
त्रिलोकी, नूरो नूर करे,,,
नूरो नूर करे,,, नूरो नूर करे,,,
जग जननी माँ, ज्योतां वाली,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

बुद्धि में है, शीतला रानी,  जिहवा में है सरस्वती,
मस्तक में है, माँ चामुण्डा, "दिल में है माँ शक्ति" ll
विषया विकार, अहंकार क्रोध को, ज्वाला भस्म करे
,
धरती अर्श, पाताल त्रिलोकी, नूरो नूर करे,,,
नूरो नूर करे,,, नूरो नूर करे,,,  
जग जननी माँ, ज्योतां वाली,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

अन्नपूर्णा, भरे भंडारे,
माँ के खेल न्यारे,
शंकर के, अंग संग गौरजां, लक्ष्मी विष्णु द्वारे ll
नारद सारद, और ब्रह्मा, हाज़री रोज़ भरे,
धरती अर्श, पाताल
त्रिलोकी, नूरो नूर करे,,,
नूरो नूर करे,,, नूरो नूर करे,,,  
जग जननी माँ, ज्योतां वाली,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

कात्यानी और, काली कमला, वैष्णों शेराँवाली,
मेहरों की, बरसात करे, "मईया झण्डे वाली" ll
कण कण में, वो विराजे मईया, हर मन वास करे
,
धरती अर्श, पाताल* त्रिलोकी, नूरो नूर करे,,,
नूरो नूर करे,,, नूरो नूर करे,,,
जग जननी माँ, ज्योतां वाली,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,F

अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल

download bhajan lyrics (813 downloads)