बांके बिहारी मेरे हमें कब बुलाओगे

बांके बिहारी मेरे, हमें कब बुलाओगे,
वृन्दावन की गलियों में, तुम जो रूठ जाओगे,
बांके बिहारी मेरे......

बांके बिहारी मेरे, मुझे तुम जो याद आओगे,
दिन न कटे ये रात, हमें तुम रुलाओगे,
बांके बिहारी मेरे......

कीर्तन किये नाम के, भोग धरे श्याम के,
देरी होव ना घनश्याम तुम जो नाही आओगे,
बांके बिहारी मेरे......

पूजा पाठ करके भी मन मेरा ना लागे ये,
दीदार करू तेरे वो, ख्वाईश सूरत की,
बांके बिहारी मेरे......

भक्त खड़े दर वे कृपा तो कर दोगे,
धरम कहे घनश्याम चरन मे ले लोगे,
बांके बिहारी मेरे......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1159 downloads)