खोलो खोलो माता दरवाजा

हो बरसे नैना मेरे तरसे नैना,
खोलो खोलो माता दरवाजा,
आजा आजा माँ शेरोवाली आजा.....

हो दुनिया का बेडा पार लगाया,
मैं भी तो मैया मझदार में आया,
मैया नैया को किनारे लगाजा,
आजा आजा माँ शेरोवाली आजा………..

जग मग जग मग आरती उतारूँ,
मैं भी तो मैया तेरे द्वारे आऊ,
मेरे हृदय में जोत जगा जा,
आजा आजा माँ शेरोवाली आजा………….

हो दिल के घाव मैया किसको दिखाऊ,
तू ना सुने तो मैया किसको सुनाऊं,
मेरे सपने सच तू बना जा,
आजा आजा माँ शेरोवाली आजा…………

download bhajan lyrics (943 downloads)