मन हो जा दीवाना रे श्याम के चरणों में

मन हो जा दीवाना रे श्याम के चरणों में,
श्याम चरणों में, श्याम चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे......

श्याम नाम अमृत का प्याला,
पी करके इसे बन मतवाला,
सारा जीवन बिताना रे श्याम जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे..............

श्याम नाम सा नाम नहीं है,
वृन्दावन जैसा धाम नहीं है,
प्राणी सुख का खजाना रे श्याम जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे............

श्रेणी
download bhajan lyrics (961 downloads)