भज ले राम नाम सुखदाई

भज ले राम नाम सुखदाई,
भजिए राम नाम सुखदाई.....

राम नाम की महिमा पावन,
दु:ख संताप मिटाई,
राम नाम गुन गाए जो नर,
सुख संपत्ति सब पाई,
भज ले राम नाम सुखदाई,
भजिए राम नाम सुखदाई.....

राम नाम जपे नित हनुमत,
अतुलित बलधाम कहाई,
राम चरण के सेवक बनि,
हनु लंका दिए जराई,
भज ले राम नाम सुखदाई,
भजिए राम नाम सुखदाई.....

शबरी, गीध रामधुन जपि के,
गए परम पद पाई।
भरत, लखन, सिया राम पद सेवत,
महिमा बरनि न जाई,
भज ले राम नाम सुखदाई,
भजिए राम नाम सुखदाई.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (752 downloads)