भोले बाबा देदो दर्शन

मेरा मन करू अर्पण, भोले बाबा देदो दर्शन.....

तुम हो भगवन, तुम ही दाता,
सब कर्मो के तुम विधाता,
तुम समाये हो हर कण में, भोले बाबा देदो दर्शन,
मेरा मन करू अर्पण, भोले बाबा देदो दर्शन.....

सारी सृष्टि को तुम ही चलाते,
इसलिए तुम शिव कहलाते,
भस्म लगाते हो सारे तन पे, भोले बाबा देदो दर्शन,
मेरा मन करू अर्पण, भोले बाबा देदो दर्शन.....

निरंकारी है नाम तेरा,
जीवन ज्योति देते हर दम,
झुकते चरणों में सब देवगण, भोले बाबा देदो दर्शन,
मेरा मन करू अर्पण, भोले बाबा देदो दर्शन.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (786 downloads)