भोले तेरे दुलारे हैं कान्हा एक बार तो श्याम से मिला नाBhole tere dulare hain kanha ek baar to shyam se mailana


भोले तेरे दुलारे हैं कान्हा।
एक बार तो श्याम से मिलाना।
अब चलेगा ना कोई बहाना।
एक मुलाकात श्याम से करना।

मुझे बना दे श्याम के काबिल।
मैं गाऊँ बस राधे राधे।
मैं रंग जाऊँ श्यामल रंग में।
एक बार तो श्याम से मिला ना।

बाबा तू है भोला भंडारी।
तू भरता झोली खाली।
मैं ना मांगूँ और कुछ भी।
एक बार तो श्याम से मिलना।

तू जपे कृष्ण नाम।
कृष्ण करे तेरा ध्यान।
राधा नाम की महिमा भारी।
एक बार तो श्याम से मिला ना।

श्याम मोहिनी रूप बनायों।
तुम गोपी बन वृंदावन आयों।
बलि जाऊँ इन दोनों छवियों पे।
एक बार तो श्याम से मिला ना।

लेखाकार- शिवानी सिंह
गायिका - शिवानी सिंह

श्रेणी
download bhajan lyrics (810 downloads)