सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा।
आजा, कन्हैया,
तेरी राधा है बुलाये,
मुझे क्यू तड़पाए,
हर पल तेरी याद सताए,
छम छम रोए राधा।
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ साँवरिया हो आजा।
याद ना मेरी आई,
याद ना मेरी आई
हुई क्या बात,
कहाँ गए वो वादे,
जो किए द मेरे साथ
मन मेरा डौले,
कृष्णा कृष्णा बोले
मन मेरा डौले,
कृष्णा कृष्णा बोले
आती है याद मुझे
तेरी मीठी बातें
बीते दिन बीते रातें,
तेरी याद को मन में बसाय
की छम छम रोए राधा,
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ साँवरिया हो आजा।
तेरे बिना रे कान्हा,
तेरे बिना रे कान्हा,
हुआ क्या हाल,
मथुरा में तूने जाके,
भुला दिया मेरा ख़याल,
विनती सुन आजा, आजा,
मुझे झलक दिखला जा
विनती सुन आजा, आजा,
मुझे झलक दिखला जा
गोकुल की तूने याद है भूली
मेरे कृष्ण कन्हाई,
निकला है तू हरजाई,
की भूल गया तू वादा,
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ साँवरिया हो आजा।
बिरहा की आग लगा के,
बिरहा की आग लगा के,
चला गया यू,
इतना मुझे बतला जा,
क्या था मेरा कसूर,
रोती हैं सखियां
भर भर के अंखिया
रोती हैं सखियां
भर भर के अंखिया
सुबह सवेरे तेरी राह निहारें,
यमुना के किनारे,
तू आजा, श्याम प्यारे
तू मुखड़ा आके दिखा जा
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ साँवरिया हो आजा।
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा।
आजा, कन्हैया,
तेरी राधा है बुलाये,
मुझे क्यू तड़पाए,
हर पल तेरी याद सताए,
छम छम रोए राधा।
सांवरिया आजा, आ सांवरिया हो आजा,
सांवरिया आजा, आ साँवरिया हो आजा।
@ललित गेरा झज्जर