हम तो राधे राधे गाएंगे
राधे, राधे, राधे बोलो, राधे, राधे, राधे ॥
हम तो, राधे राधे गाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
हम तो, राधे राधे राधे राधे गाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
श्याम, प्यारे को, संग ले जाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ॥
हमने, यमुना से, कलश, भराए लिए हैं ।
उसमें, चंदन, और केसर, मिलाए लिए हैं ॥
श्याम रंग, पिचकारी, से लगाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
हम तो, राधे राधे गाएंगे...
हमने, बागो से, फूल, मंगाए लिए हैं ।
और, ऊंची, अटारी, भिजवाए दिए हैं ॥
युगल, जोड़ी को, फूलों से सजाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
हम तो, राधे राधे गाएंगे...
हमने, छप्पन भोग, मंगाय लिए हैं ।
और, लड्डूयन का थाल, सजाएं लिए हैं ॥
लड्डू, मार मार, श्याम को खिलाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
हम तो, राधे राधे गाएंगे...
श्याम, राधा संग, खेले होली, राधा संग श्याम ।
इन, दोनों के, चरणों में, मेरा प्रणाम ॥
हम, रंगों में, रंग रंग जाएंगे,
बरसाने में, होली मनाएंगे ।
हम तो, राधे राधे गाएंगे...
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल