भजन वाली माला

जाके जपने से मिल जाए नंदलाला
मुझे देदो भजन वाली वो माला।
हरी देदो भजन वाली वो माला॥

जो माला माँ यशोदा ने फेरी,
देखो लीला दिखा गए नंदलाला।

वो माला माँ कौशल्या ने फेरी,
अयोध्या में आ गए राम लाला।

वो माला मैया गौरा ने फेरी,
मिल गया देखो डमरू वाला।

जो माला द्रोपदी ने फेरी।
देखो चीर बड़ा गए नंदलाला॥

जो माला माता शबरी ने फेरी।
झूठे बेरो को खा गए राम लाला॥

जो माला हनुमान जो न फेरी।
देखो लंका को पल में जला डाला॥

जो माला बाई मीरा ने फेरी।
देखो हृदय में बस गए गोपाला॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (341 downloads)