॥श्री बांके बिहारी जी का नया भजन ॥
वृन्दावन से आया , बुलावा मेरे श्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
क्या मैं करू कुछ समझ नहीं आए ,
मन ये मेरा बस राधे राधे गाए ,
कैसा हैं ये जादू , मेरे घनश्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
वृन्दावन से आया , बुलावा मेरे श्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
आँखों से बहते आंसू , अब सुबह शाम हैं ,
होठो पे रहता बस , राधा राधा नाम हैं ,
कैसा हैं ये जादू , मेरे घनश्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
वृन्दावन से आया , बुलावा मेरे श्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
कितने जनम के मेरे पुण्य फले हैं ,
अब जा कर मुझे श्याम मिले हैं ,
मिल गया मुझको दर्शन मेरे घनश्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
वृन्दावन से आया , बुलावा मेरे श्याम का ,
हो गया दीवाना , मैं राधे राधे नाम का ,
Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore