बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए तेरे सिवा ना मुझको जमाना चाहिए

बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए
तेरे सिवा ना मुझको जमाना चाहिए

तेरे दर पे मिलती है माँ सबको जिंदगानी
तुझे लोग कहते हैं दुनिया की महारानी
मैया जी के चरणों में ठिकाना चाहिए
बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए ...

अंधियारों में ज्योति मिलती फूल ये कितने खिलते
तेरे आलावा कोई ना मेरा दुनिया वाले जलते
हारे को माँ तेरा ही सहारा चाहिए
बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए ...

नवरात्रि में मैया तेरे भीड़ ये भारी आती है
कितनों की मेरी माता जी सोई तकदीर जगाती है
मैं बालक तेरा मैया प्यार चाहिए
बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए ...

कोई लाता चुनरी मैया कोई भेंट सुनता
ज़ब ज़ब परेशानी आती है एक आवाज लगाता
लकी विष्णु को विश्वास चाहिए
बेटा जो बुलाए मां को आए ना चाहिए ...

Lyrics – Lucky Shuk।a