तेरे मंदिर के आगे मेरा माकन हो tere mandir ke aage mera makaan ho


मैया जी मेरे दिल का पूरा अरमान हो,
तेरे मंदिर के आगे मेरा माकन हो

मेरे दरवाजे के आगे हो तेरी मूरति,
मेरी हर मुराद की जो करदे पूर्ति,
मुझे श्याम सवीरे मैया बस तेरा ध्यान हो,
तेरे मंदिर के आगे मेरा माकन हो

मुझको जमाने की माँ देना खुशिया सभी,
मेरे परिवार में माँ गम आये न कभी,
तेरे दर से मेरी हर मुश्किल आसान हो,
तेरे मंदिर के आगे मेरा माकन हो

शोरथ जमाने में है बस तेरे नाम की ,
ये जिंगदी तेरे बिन माँ है किस काम की ,
तेरे चरणों की रज से जीवन महान हो,
तेरे मंदिर के आगे मेरा माकन हो

download bhajan lyrics (1116 downloads)