मैंने श्याम से रिश्ता बना लिया

मुझे दुनिया की अब परवाह नही,
मैंने श्याम को दिल में वसा लिया,
झूठे रिश्तो की चाहत नही,
मैंने श्याम से रिश्ता बना लिया,
मैंने श्याम को दिल में वसा लिया,

मैं मुशकुराया ये दर जो पाया,
सब श्याम तेरी ही रहमते है,
ये तेरी किरपा का ही असर है,
सजाये दिल में जो हसरते है,
मेरा दिल अकेला तनहा नहीं,
मैंने श्याम को दिल में वसा लिया,

मैं डर गया था बिखर गया था,
मिली जो मुझको डगर तेरी,
सवार गया हु मैं श्याम प्यार गिरी जो मुझपे नजर तेरी,
मेरी धडकनों में खुशबु तेरी,
मैंने श्याम को दिल में वसा लिया,

तुमसे लगाया दिल मैंने बाबा,
सेवा में बीते  जीवन ये सारा,
तुम आपनी रहमत बनाये रखना,
चले गा मेरे घर का गुजरा,
सोनी जन्मो का नाता रहे,
मैंने श्याम को दिल में वसा लिया,

download bhajan lyrics (1449 downloads)