हे श्याम तेरे चरणों में

हे श्याम तेरे चरणों मे,  हम सर को झुकाते हैं,
तेरी दया से बाबा, हम तो खुशी मनाते हैं,

तु भक्तों का रखवाला,
बाबा तु है दीनदयाला,
सारी दुनियां में बाबा, है तेरा बोलबाला,
तेरी दया का बाबा, गुणगान करते हैं,
तेरी दया....

जिस पर हो तेरी छाया,
उसका क्या कोई बिगाडे,
जब जब भी भीड पडी तो, तु आ जाता है आडे,
जब और ना कोई आये, तो श्याम आते हैं,
तेरी दया......

तुने जो दिया हे दाता
क्या उसका मोल चुकाऊं
एक और महर तु करना, तेरे चरणों में रम जाऊं
कभी दुर ना करना खुद से,  तेरी किरपा चाहते हैं
तेरी दया........

download bhajan lyrics (1264 downloads)