मेरा तो बाबा है खाटूवाला

मेरा तो बाबा है खाटुवाला,
कोई इनके जैसा शीश का दानी,
हुआ ना होने वाला......

महाभारत का युद्ध हुआ जब लीले चढ़ आया
शीश जो मांगा गीरधारी ने झट से दे डाला
मेरा तो........

माता को ये वचन दिया है याचक जो आये
मेरे दर से मैया मोरी खाली ना जाये
मेरा तो.........

सांचा ये दरबार श्याम का सांचा दाता है
उषा दर पे हार जो आये साथ निभाता है
मेरा तो........

download bhajan lyrics (1370 downloads)