राम जी से पूछा हनुमान जी से पूछाram ji se pucha hanuman ji se pucha


राम जी  से पूछा हनुमान जी से पूछा,
भेरो जी से पूछा घनश्याम जी से पूछा,
कौन है वो जिसके आगे सिर आप का भी झुक जाता है,
सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

ब्रह्मा ने विष्णु से पूछा विष्णु जी ने शंकर से,
नदियों ने सागर से पूछा धरती माँ ने अम्बर से,
किसकी शक्ति से जग का हर प्राणी शक्ति पाटा है,
सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है...

एक दिन किया सवाल ये मैंने सूरज चाँद सितारों से,
लाते हो निष् दिन उजिआरा तुम किसके भण्डारो से,
कौन भेजता है तुम को और वापिस कौन भूलता है,
सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

ज्ञानू से अकबर  से जब ये पूछा बातो बातो में,
रात रात भर भक्त भूलते है किसको जाग्रतो में,
नाम क्या उस माँ जिसके गुण सारा जग गाता है,
सबने एक ही बात कही वो शेरोवाली माता है,

download bhajan lyrics (1634 downloads)