जब तक तू मेरा है jab tak tu mera hai khushiyo ka sawera hai jeewan me agar tu nhi har or andhera hai


जब तक तू मेरा है खुशियों का सवेरा है,
जीवन में अगर तू नहीं हर और अँधेरा है,

क्या खोया क्या पाया इस की न फ़िक्र मुझको,
इक पास है तू मेरे बस इतना सबर मुझको,
जो कुछ भी मेरा है वो सब कुछ तेरा है,
जीवन में अगर तू नहीं ......

तेरे नाम से दिन बीते बीते हर श्याम मेरी,
तेरा नाम हो बस बाबा जग में पहचान मेरी,
तेरा प्रेमी कहलाऊ यही सपना मेरा है,
जीवन में अगर तू नहीं ......

तेरे उन भगतो को मैं भूल नहीं पाया,
जिनकी किरपा से ही मैंने दर्श तेरा पाया,
रोमी पर भगतो का एहसान गनेहरा है
जीवन में अगर तू नहीं ......

download bhajan lyrics (1587 downloads)