बनालो मुझे दास भोली माँ

सारि दुनिया ने ठुकराया मैं तेरे दर पे आया ,
बनालो मुझे दास भोली माँ एहि है अरदास भोली माँ,

चढ़ के कठिन चढ़ाई मैया तेरी चौकठ पाई,
लाल तेरा रो रो मर जायेगा जो न माँ तू आई,
मेरे पाँव में पड़ गए छाले माँ तेरे खेल निराले,
बनालो मुझे दास भोली माँ एहि है अरदास भोली माँ,

कभी सुना न देखा माँ अपने बेटे से रूठी,
एक तेरे दरबार माँ सच्चा सारी दुनिया झूठी,
अँखियाँ प्यासी बरसन की माँ लगी लगन दर्शन,
बनालो मुझे दास भोली माँ एहि है अरदास भोली माँ,

पल पल बात निहारु माता अब तो दर्श दिखाओ,
एक नजर करुणा की करदो करुनामाई माँ आओ,
मैं तो दर्शन का प्यासा करे अमन की पूरी आशा,
बनालो मुझे दास भोली माँ एहि है अरदास भोली माँ,

download bhajan lyrics (1352 downloads)