प्यार तुम्ही से है गुरूजी

प्यार तुम्ही से है गुरूजी,
दिल की धड़कन कहती है ये प्यार तुम्ही से है गुरु जी,

तुम ही मेरे माँ पिता हो सखा तुम्ही हो हे गुरु जी,
प्यार तुम्ही से है गुरु जी,

दुनिया के हर रंग में गुरु जी तेरा नूर नजर आये,
अंदर देखु बहार देखु तू ही तू नजर आये,
प्यार तुम्ही से है गुरु जी....

आप के चरणों में आकर के मुझको ऐसा प्यार मिला,
जब भी तुम्हे पुकारा गुरु जी मुझको तेरा साथ मिला,
प्यार तुम्ही से है गुरु जी..........

कभी गिरा कभी उठया तुम ने ऐसा है विश्वाश मेरा,
पग पग में तुम साथ गुरु जी जीवन बना दिया मेरा,
प्यार तुम्ही से है गुरु जी...

download bhajan lyrics (1470 downloads)