कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला

कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला,
मैं तो कहु सांवरियां बांसुरियां वाला,

राधा ने श्याम कहा मीरा ने नटवर,
ग्वालो ने पुकारा तुम्हे कह कर ग्वाला,
कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला

यशोदा जी कहती थी तुमको कन्हियाँ,
दाऊ जी कहते थे तुम्हे नंदलाला,
कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला

घड़ियाल कह के भुलाता दुर्योधन,
जल जल के कहता था तुम को वो काला,
कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला

अर्जुन के वनवारी मीरा के मोहन,
भक्तो ने पुकारा तुम्हे कह के मुरली वाला,
कोई कहे गोविन्दा कोई गोपाला

श्रेणी
download bhajan lyrics (1378 downloads)