दर्शन दिखाओ मेरे बांके बिहारी

दर्शन दिखाओ मेरे बांके बिहारी,
बांकी बिहारी मेरे गिरवरधारी,

माखन का भोग तेरे लिए ही सजाया,
श्रद्धा के भाव से मैं मिशरी भी लाया,
भगतो की सेवा श्याम तुम ने स्वीकारी,
बांकी बिहारी मेरे गिरवरधारी,
दर्शन दिखाओ मेरे बांके बिहारी,

चरणों में श्याम तेरे जीवन बिताऊ,
तेरी छवि को श्याम दिल में वसाउ
सेवा में तेरी मोहन जाऊ बलहारी,
बांकी बिहारी मेरे गिरवरधारी,
दर्शन दिखाओ मेरे बांके बिहारी,

ये है विकास तेरे दर्श का दीवाना,
प्रभु इसकी प्रीत को क्यों तूने ना जाना,
करदो दया मैं दया का भिखारी,
बांकी बिहारी मेरे गिरवरधारी,
दर्शन दिखाओ मेरे बांके बिहारी,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1360 downloads)