जय माता दी बोल बंदे

निकल न जाए हाथ से तेरे मौका ये अनमोल,
जय माता दी बोल बंदे जय माता दी बोल,

आके देख ले सजा दरबार अम्बे रानी का,
सुख वरदानी का जग कल्याणी का,
देती छप्पर फाड़ के मैया झोली ले तू खोल.
जय माता दी बोल बंदे जय माता दी बोल,

कौन जाने कब नसीबा बदल जायेगा,
जो नहीं था सोचा वो भी मिल जायेगा,
करती चमत्कार मैया आँखे बंद खोल,
जय माता दी बोल बंदे जय माता दी बोल,

download bhajan lyrics (1454 downloads)