तू तोरण द्वार पहुंच जा वहां खड़े है बाबा श्याम

तू तोरण द्वार पहुंच जा वहां खड़े है बाबा श्याम,
मंदिर तक ले जायेगे तेरा हाथ पकड़ के श्याम,
तू तोरण द्वार पहुंच जा वहां खड़े है बाबा श्याम

पलके बिछाये बैठे बाबा कब आएगा तू,
बाहे खोल मिले गे तुझसे जब पहुंचे गा तू,
तेरे हाथो में निशान बाबा तेरी पहचान,

लम्बी है कतारे लेकिन हम न हारे,
इतना सबर किया है थोड़ा और निभाए,
तेरा नंबर आएगा तुझे दर्शन देंगे श्याम,
तू तोरण द्वार पहुंच जा वहां खड़े है बाबा श्याम

चंदा का है बाबा लो चरणों में डेरा,
तुझसे सांझ हमारी तुझसे  ही ये सवेरा,
हल मुश्किल हल कर देगा तेरे बने गे बिगड़े काम,
तू तोरण द्वार पहुंच जा वहां खड़े है बाबा श्याम

download bhajan lyrics (1480 downloads)