बीत गये खुशियों से फागन के दिन ये चार

बीत गये खुशियों से फागन के दिन ये चार ,
अगले बरस फिर जल्दी बुलाना सांवरियां सरकार,

कैसी ये बाबा तुमने रीत बनाई मुश्किल है मेरा तुमसा,
मांग न विधाई,
ना जाने कब होगा फिर से तेरा दीदार,
अगले बरस फिर जल्दी बुलाना सांवरियां सरकार,

तेरे प्रेमियों के संग जो पल है बिताये,
मस्ती जो लुटी कैसे भूल हम जाए,
याद हमे आती है खाटू नगरी की बाहर,
अगले बरस फिर जल्दी बुलाना सांवरियां सरकार,

विनती दयालु हमे भूल नही जाना,
हर फागन में अपने पास बुलाना,
शिवम् की ये अर्जी तुम कर लेना सवीकार,
अगले बरस फिर जल्दी बुलाना सांवरियां सरकार,

download bhajan lyrics (995 downloads)