दया क्या यह कम है ओ धनश्याम प्यारे

दया क्या यह कम है ओ धनश्याम प्यारे
जो चरणो में तेरे ठिकाना मिला है
दया क्या यह कम है...

बड़े भाग्यशाली वो हैं तेरे बन्दे
जो चरणो में यह सर झुकना मिला है
दया क्या यह कम है...

मुरारी मैं सदके रेहमत पे तेरे
जो चरणो में यह दिल लगाना मिला है
दया क्या यह कम है...

वो क्या बागे-जन्नत की परवाह करेंगे
जिन्हे आपका आशिआना मिला है
दया क्या यह कम है...

download bhajan lyrics (2253 downloads)