बाला जी छम छम नाच रहे

ले हाथो में खड़ताल बाला जी छम छम नाच रहे,
मैया अंजनी को लाल बाला जी छम छम नाच रहे

तन पे सिंदूर लगाया है तन मन में राम समाया है,
करते है बड़े कमाल बालाजी छम छम नाच रहे

ये लाल लंगोटे वाले है भगतो के संकट टाले है,
भूतो के या है काल बालाजी छम छम नाच रहे

जो राम नाम गुण गान करे उन पर किरपा हनुमान करे,
भगतो में भगत विशाल  बालाजी छम छम नाच रहे

सीटू सांवरियां मन वस्ता ये भजन सुनाती है ममता,
ममता भी हुई निहाल बालाजी छम छम नाच रहे

download bhajan lyrics (1342 downloads)