सँवारे हाथ थाम ले

सँवारे हाथ थाम ले आजा,
ये मेरी नाव डगमगा ती है,
बन के माझी किनारे पे ले जा,
गम की लहरें मुझे डराती है,
सँवारे हाथ थाम ले आजा,

लोग कहते है बेसहारो का,
सारी दुनिया में तू सहारा है,
आके इक बार जरा देख मेरी हालत को,
मैंने दिल से तुझे पुकारे है,
सँवारे लाज बचाने आजा,
ये मेरी नाव डगमगा ती है,

बीच मजधार में मुझे बाबा कोई अपना नजर न आता है,
छाया कैसा ये अँधेरा मन की राहो में मुझे कुछ भी नजर न आता है,
सँवारे लाज बचाने आजा,
ये मेरी नाव डगमगा ती है,

जब तलक सांस है मेरी तन में आस मेरी न टूटने देना,
छोड़ी पतवार तरुण ने तेरे भरोसे पर मेरा बेडा न डूबने देना,
सँवारे लाज बचाने आजा
ये मेरी नाव डगमगा ती है,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1346 downloads)