आज देख तेरा दरबार दीवाने हो गये

क्या खूब है आज सजाया,
मिल कर दरबार लगाया,
आज देख तेरा दरबार दीवाने हो गये,

ये प्यारी प्यारी सूरत है मेरे मन को भाई,
देखि जो मैंने अपनी सुध बुध सारी विसराई,
ये मोटे मोटे नैना क्या कर गये जादू टोना,

ये इसका नजरे मिलना फिर पलको को झपकना,
घ्याल कर देता मुझको धीरे धीरे से मुशकाना,
मुझपे ये श्याम सलोना क्या कर गया जादू टोना,
आज करके तेरा दीदार दीवाने हो गये,

जो सच में हुआ दीवाना दोनों हाथो को उठाये,
फिर जोर से ताली भजा के और झूमे नाचे गाये,
झूठी अब लाज शर्म है सोनू लगी आज लग्न है,
हम करके तेरा दीदार दीवाने हो गये,
आज देख तेरा दरबार दीवाने हो गये,

download bhajan lyrics (1080 downloads)