ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला

ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला,

मोर मुकट की लटन ने ये दिल मेरा लटका लिया,
अटक गया जब ये दिल मेरा कान्हा ने झटका दियां,
ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला,

खाके झटका ये  दिल मेरा नैनो में जा उलझ गया,
कजरारी अँखियो को देखा दिल का मामला सुलझ गया,
ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला,

अधरों की मुस्कान जो देखि फिर से दिल बेचैन हुआ,
मुरली की जब तान सुनी अब चैन कहा अब चैन कहा,
ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला,

देख कमर की लचकन प्यारी मैं भी थोड़ा लचक उठी,
ोद के चुनर श्याम नाम की मैं भी थोड़ा थिरक उठी,
ले गया ले गया दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का गवाला,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1205 downloads)