धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता हैdhink dhin ta thaiyan tera pyaar nchaata hai


धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता है,
जब कोई लाल तेरा तेरे भवन में आता है,
हाथो में लेकर इक तारा तेरी महिमा गाता है,
धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता है,

सांसो में गीत वसाये तू सुर संगीत सजाये,
मीठी आवाज का जादू तेरे मन में प्यार जगाये ,
जो देखे तुझे जो तुझसे मिले तेरा हो जाता है,
धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता है

तू पर्वत की है रानी है तेरी ममता है दीवानी,
तेरा मन है धरीज वाला तू सबकी सुने कहानी,
वो राजा हो जा रंक कोई तेरा सब से नाता है,
धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता है

बिन बोले तू दुःख जाने बिन मांगे भर दे झोली,
तू मन की जाने भाषा समजे नैनो की बोली,
हम जो चाहे जो मांगे तुझसे मिल जाता है,
धिनक धिन ता थैया तेरा प्यार नचाता है

download bhajan lyrics (1263 downloads)