तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे

तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे,
भक्ति में अगर दम है घर बैठे बुला लेंगे,

तुम कहती हो राधे मधुवन बड़ा प्यारा है,
इक बार तो आ जाओ मधुवन ही बना देंगे,
तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे

तुम कहती हो राधे बंसी बड़ी प्यारी है,
बंसी वट आ जाना बंसी से मिला देंगे,
तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे

तुम कहती हो राधे मोहन बड़े प्यारे है,
वृन्दावन आ जाना मोहन से मिला देंगे,
तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे

तुम कहती हो राधे हमे कहा बिठलाओ गे,
इस दिल में आ जाना पलकों पे बिठा लेंगे
तुम रूठ गई राधे हम तुमको मना लेंगे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1255 downloads)