शेरावाली का लगा दरबार आज मोरे अंगना मेंsherovali ka lga darbar aaj more angna me


शेरावाली का लगा दरबार आज मोरे अंगना में,
जोतावाली का लगा दरबार आज मोरे अंगना में
आज मोरे अंगना में आज मोरे अंगना में,
शेरावाली का लगा दरबार आज मोरे अंगना में,


हाथों में लेकर गंगाजल गागर,
मेरी माँ को कराऊ स्नान,आज मोरे अंगना में,

लाल लाल चोला और चुनरी ले आऊ,
मेरी माँ को कराऊ शिंगार आज मोरे अंगना में,

चांदी की कटोरी में केसर ले आऊ,
मैं तिलक लगाऊ बार बार आज मोरे अंगना में,

चम्पा चमेली गुलाब अलबेली ,
मैं पुष्पों का लाऊ हार आज मोरे अंगना में,

पान सुपारी ध्वजा नारियल,
माँ भोग करो स्वीकार आज मोरे अंगना में,

download bhajan lyrics (1469 downloads)