जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज

आज शनिवार है शनि देव का वार है,पावन दिन है आज,
जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज,

श्रद्धा भाव से जो चिंतन कर शनि देव को भजते है ,
जीवन के हर शन में  ध्यम शनि जी रखते हैम
महिमा पार है शनिदेव का वार है,जोड़ लो अपने हाथ,
जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज,

शनि देव के गुण जो गाते राज पाठ सुख संम्पति पाते,
अत्याचार से मुकत करा के दीं दुखी कष्ट मिटते,
करते वो उधार है शनि देव का वार है,फेलालो झोली आज,
जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज,

काला कपड़ा तिल और तेल शनि देव को चढ़ाते है ,
ग्रह दशा साढ़े साती से शिगर मुक्त हो जाते है,
नैया वेडा पार है शनि देव का वार है ज्योत जलालो आज,
जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज,

download bhajan lyrics (1317 downloads)